vantara zoo jamnagar: वनतारा का दौरा करने पहुंचे कई प्रसिद्ध हस्तियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज ने भी वनतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर का दौरा किया। इसके अलावा, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु, जिन्हें हम उनकी गहरी आध्यात्मिक दृष्टि के लिए जानते हैं, उन्होंने भी इस सेंटर की यात्रा की।
बाबा बागेश्वरने भी vantara zoo jamnagar का दौरा किया था
बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी हाल ही में वनतारा पहुंचे थे। वे यहाँ एक दिन और दो रातें रुके, जिससे यह स्थान धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी चर्चा में आ गया है।
सलमान खान, जाह्नवी कपूर और लूलिया वंतूर का वनतारा दौरा
22 और 23 मार्च 2025 को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और लूलिया वंतूर ने भी वनतारा का दौरा किया। 23 मार्च को सलमान खान और लूलिया वंतूर जामनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुए और वहाँ से सीधे रिलायंस समूह के वन्य जीव संरक्षण केंद्र वनतारा की ओर रवाना हो गए।
जाह्नवी कपूर पहले ही जामनगर पहुंच चुकी थीं
सलमान खान से एक दिन पहले, यानी 22 मार्च को जाह्नवी कपूर जामनगर एयरपोर्ट पर पहुँची थीं और वे भी रिलायंस की ओर रवाना हुईं। 24 मार्च को जाह्नवी कपूर और सलमान खान वापस मुंबई लौट गए।
मुंबई इंडियंस टीम बनी जामनगर की मेहमान
मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम भी वनतारा की सैर करने के लिए जामनगर पहुंची। बॉलीवुड सितारों के बाद, क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी इस यात्रा का हिस्सा बने।
यह भी पढ़े: IPL 2025 schedule: यहाँ है देखे पूरा कार्यक्रम
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी वनतारा में पहुंचे
24 मार्च 2025 को मुंबई इंडियंस टीम जामनगर हवाई अड्डे पर उतरी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और कोच शेन बॉन्ड समेत कई खिलाड़ी शामिल थे। इन सभी खिलाड़ियों को एक लग्जरी कार में वनतारा ले जाया गया।
यह भी पढ़े: The first miracle happened in the zoo: चिड़ियाघर मैं पहली बार हुआ चमत्कार
अहमदाबाद में अगले मैच से पहले विश्राम
मुंबई इंडियंस को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब उनका अगला मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में होगा। इससे पहले, टीम ने जामनगर में कुछ दिन आराम करने और रिलायंस के वन्य जीव संरक्षण केंद्र में समय बिताने का फैसला किया।