Ribbon Ele: बढ़ती उम्र के साथ अपना जेंडर बदल देता है यह समुद्री जीव. ‘नर’से मादा में बदलकर जीता है अपना जीवन

📝 Last updated on: March 16, 2025 5:31 pm
Ribbon Ele

Ribbon Ele: क्या कोई जीव अपने जीवन में नर से मादा बन सकता है, पढ़ने में यह किसी साइंस फिक्शन की कहानी जैसा लगता है लेकिन यह हकीकत है। समुद्र की गहराइयों में एक ऐसा रहस्यमई जीव मौजूद है जो उम्र बढ़ाने के साथ अपना जेंडर बदल लेता है। आईए जानते हैं इस अनोखी जीव के बारे में जो ब्लैक से ब्लू और फिर पीला होकर अपनी पहचान ही बदल देता है।

प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है और इसमें ऐसी अनोखे जीव मौजूद है इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा ही एक अद्भुत जीव है रिबन इल ribbon ele जो उम्र बढ़ने के साथ अपना जेंडर बदल लेता है।

यह समुद्री जीव पहले नर के रूप में जन्म लेता है और बाद में मादा में बदल जाता है। यह अनोखी प्रक्रिया इसे समुद्र की दुनिया में और भी खास बनाती है। आईए जानते हैं इस रहस्यमई जीव के बारे में और दिलचस्प बातें।

क्या है Ribbon Ele

vantara news

रिबन इल Ribbon Ele एक सुंदर और अनोखा समुद्री जीव है जो सामान्य ईल मछली से अलग होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Rhinomuraena quaesita है और यह मुख्य रूप से हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के गर्म पानी वाले इलाकों में पाया जाता है

  1. इसकी बॉडी लंबी और पतली होती है जो एक रिबन जैसी दिखती है इसलिए इसे रिबन ईल कहा जाता है।
  2. इसकी सबसे खास पहचान है चमकीले रंग जो उम्र के साथ बदलते रहते हैं।
  3. यह आमतौर पर चट्टानों और कोरल रीफ में छिप कर रहता है और छोटी मछलियों वह समुद्री कीड़ों को खाकर अपना पेट भरता है

कैसे बदलता है Ribbon Ele का जेंडर

रिबन ईल का जीवन तीन चरणों में बंटा होता है जिसमें उसका रंग और जेंडर दोनों बदलते हैं

Ribbon Ele किशोरावस्था में ब्लेक रंग का होता है

जब रिबन मिल छोटा होता है तो उसका रंग पूरी तरह काला होता है।
इस समय यह युवा नर के रूप में होता है

Ribbon Ele वयस्क अवस्था मे नीले रंग का होता है

यह जब बड़ा होता है तो इसका रंग गहरे नीले रंग में बदल जाता है और यह एक पूरा नर बन जाता है।इस स्टेज में यह प्रजनन के लिए तैयार होता है

मादा के रूप मे Ribbon Ele पीले रंग का होता है

प्रकृति में कुछ जीवन में “सिक्वेंशियल हर्माफ्रोडिटिज्म” नामक प्रक्रिया होती है जिसमें जीवन अपना जेंडर बदल सकते हैं।

रिबन ईल के मामले में समुद्र में मादाओ की संख्या बहुत कम होती है इसलिए जब नर एक अधिक उम्र में पहुंचता है तो वह खुद को मादा मे बदल देता है ताकि प्रजनन की प्रक्रिया जारी रहे।

इससे इनकी आबादी बनी रहती है और इनका अस्तित्व खतरे में नहीं पड़ता यह प्रकृति का एक अनोखा तरीका है जो जीवों की संख्या संतुलित रखने मे मदद करता है।

कहां पाया जाता है यह Ribbon Ele अनोखा जीव

रिबन ईल मुख्य रूप से इंडो पेसिफिक में पाया जाता है

  1. इंडोनेशिया
  2. फिलिपींस
  3. मालदीव्सऑस्ट्रेलिया के कोरल रीफभारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह
  4. यह आमतौर पर 30 से 60 मीटर गहरे समुद्र में रहते हैं और रेतीली वह कोरल रीफ में छिपकर शिकार करते हैं।

यह भी पढ़े: Will Vantara be open for public?

जाने और भी दिलचस्प फैक्ट्स

  1. रिबन इलाका जीवन 20 साल का होता है
  2. यह इतना लचीला होता है कि छोटे-छोटे छेद से भी निकल सकता है
  3. यह पानी के अंदर रहकर सूंघने की गजब की क्षमता रखता है जिससे यह दूर से ही शिकार का पता लगा लेता है।
  4. इसकी जीव सांप की जीव की तरह दो भागों में बंटी होती है।
  5. कुछ लोग इसे अपने एक्वेरियम में भी रखते हैं लेकिन इसकी देखभाल करना बहुत मुश्किल होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment