बढ़ती उम्र के साथ अपना जेंडर बदल देता है यह समुद्री जीव. ‘नर’से मादा में बदलकर जीता है अपना जीवन

क्या कोई जीव अपने जीवन में नर से मादा बन सकता है, पढ़ने में यह किसी साइंस फिक्शन की कहानी जैसा लगता है लेकिन यह हकीकत है।

समुद्र की गहराइयों में एक ऐसा रहस्यमई जीव मौजूद है जो उम्र बढ़ाने के साथ अपना जेंडर बदल लेता है।

आईए जानते हैं इस अनोखी जीव के बारे में जो ब्लैक से ब्लू और फिर पीला होकर अपनी पहचान ही बदल देता है।

प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है और इसमें ऐसी अनोखे जीव मौजूद है इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा ही एक अद्भुत जीव है रिबन इल ribbon ele जो उम्र बढ़ने के साथ अपना जेंडर बदल लेता है।

यह समुद्री जीव पहले नर के रूप में जन्म लेता है और बाद में मादा में बदल जाता है। यह अनोखी प्रक्रिया इसे समुद्र की दुनिया में और भी खास बनाती है।

रिबन इल Ribbon Ele एक सुंदर और अनोखा समुद्री जीव है जो सामान्य ईल मछली से अलग होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Rhinomuraena quaesita है और यह मुख्य रूप से हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के गर्म पानी वाले इलाकों में पाया जाता है

1. इसकी बॉडी लंबी और पतली होती है जो एक रिबन जैसी दिखती है इसलिए इसे रिबन ईल कहा जाता है। 2. इसकी सबसे खास पहचान है चमकीले रंग जो उम्र के साथ बदलते रहते हैं।

1. यह आमतौर पर चट्टानों और कोरल रीफ में छिप कर रहता है और छोटी मछलियों वह समुद्री कीड़ों को खाकर अपना पेट भरता है

रिबन ईल का जीवन तीन चरणों में बंटा होता है जिसमें उसका रंग और जेंडर दोनों बदलते हैं