क्या समंदर की गहराइयों में इतिहास छुपा है? हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक हैरान कर देने वाली खोज की है। क्रोएशिया के दक्षिणी तट के पास भूमध्य सागर के नीचे 7000 साल पुरानी एक ऐसी प्राचीन सड़क मिली है

वैज्ञानिकों को यह सड़क कोरकुला द्वीप के पास समंदर की गहराई में मिली। जब शोधकर्ताओं ने समुद्र के तल की जांच की, तो वहां पत्थरों की एक सीधी कतार दिखाई दी, जो किसी प्राचीन रास्ते की तरह लग रही थी

इसकी संरचना और डिज़ाइन देखकर यह अनुमान लगाया गया कि यह मानव निर्मित है।

इस खोज की शुरुआत तब हुई जब पुरातत्वविदों ने कोरकुला द्वीप के आसपास की उपग्रह इमेजरी (Satellite Imagery) का अध्ययन किया

तस्वीरों में पानी के नीचे कुछ असामान्य संरचनाएं दिखाई दीं। इसके बाद वैज्ञानिकों ने गोता लगाकर स्थल की प्रत्यक्ष जांच की और एक लगभग 4 मीटर चौड़ी पत्थर की सड़क खोज निकाली।

ज़दर विश्वविद्यालय के पुरातत्वविदों के अनुसार, यह सड़क 4,900 ईसा पूर्व की एक नियोलिथिक बस्ती को मुख्य भूमि से जोड़ती थी।

उस समय यह क्षेत्र शिकारी और संग्रहकर्ताओं का निवास स्थान था। इस खोज से प्राचीन मानवों के जीवन और उनके आवागमन के तरीकों को समझने में मदद मिलेगी।

करीब से निरीक्षण करने पर यह स्पष्ट हुआ कि इस सड़क को खास तकनीक से पत्थरों को जोड़कर बनाया गया था। समय के साथ समंदर का जलस्तर बढ़ने के कारण यह सड़क अब पानी की सतह से 4 से 5 मीटर नीचे चली गई है।

पहले वैज्ञानिकों को यह शक था कि यह पत्थरों की व्यवस्था प्राकृतिक हो सकती है। लेकिन जब वहां से पत्थर के औजार और अन्य कलाकृतियां बरामद हुईं, तो साफ हो गया कि यह सड़क इंसानों द्वारा बनाई गई थी

यह खोज इस बात की भी पुष्टि करती है कि समुद्र की गहराइयों में अभी भी कई अनछुए रहस्य छुपे हैं, जिनका खुलासा समय-समय पर होता रहेगा।