PM AWAS YOJANA: पिता के बाद क्या बेटे को भी मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? अप्लाई करने से पहले जानें नियम

PM AWAS YOJANA: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर सुविधाये देने के लिए बहुत योजनाए चलाती है। लोग बड़ी संख्या मे इन योजनाओ का लाभ उठाते है। इस कड़ी मे सरकार ने PM AWAS YOJANA शुरू की थी, जिसका उदेश्य लोगों को पक्के घर मुहैया कराना है। इस योजना के तहत गरीब ओर जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2015 मे PM AWAS YOJANA की शुरुआत की थी। फिलहाल देशभर मे PM AWAS YOJANA 2.0 शुरू हो चुकी है। साथ ही इसके कुछ नियमों मे बदलाव भी किया गया है। 

इस योजना को लगभग 10 साल हो चुके है, लेकिन लोगों के मन मे आज भी यह सवाल रहता है की अगर  PM AWAS YOJANA के तहत पिता को मकान मिल चुका है तो क्या उसके बेटे को भी यह योजना का लाभ मिल सकता है? 

 PM AWAS YOJANA 2.0 मे बदला नियम 

बताया दे की पहले इस योजना मे एक ही परिवार मे माता पिता के अलावा बेटों को भी अपने नाम से मकान बनवाने के लिए सहायता मिलती थी। शर्त ये होती थी की बेटे के पास अपना जर्जरित आवास हो या उसके पास ऐसी जमीन हो जिसपर कोई निर्माण काम न किया गया हो। हालाकी, PM AWAS YOJANA 2.0 मे इस नियम पर रोक लगा दी गई है। 

अब PM AWAS YOJANA 2.0 के तहत ऑनलाइन आवेदन हो रहे है तो ऐसे मे आप के लिए यह जानना जरूरी है की स्कीम की शर्तों मे क्या क्या बदलाव हुवे है। नए नियमों के तहत अगर पहले किसी के माता पिता को  PM AWAS YOJANA के तहत आवास मिल चुका है, तो बेटों को इसका लाभ नई मिलेगा।

यह भी पढ़े: Ration card new rules 2025 : 20 फरवरी से राशन कार्ड घारक को मिलेगा बड़ा फायदा जाने नया नियम 

अगर पहले किसी के माता या पिता ने  PM AWAS YOJANA का लाभ नहीं लिया है तो उनके बेटों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए कुछ शर्ते निर्धारित की गई है। इस स्थिति मे व्यक्ति को शपथ पत्र ( सोगन्ध नामा ) देना अनिवार्य है। याद रहे अगर जांच के दौरान किसी के दस्तावेज मे गड़बड़ी या गैररीति पाई गई तो रिकवरी ओर कारवाई दोनों हो सकती है। 

आधार कार्ड से वेरीफिकेशन 

 PM AWAS YOJANA मे गड़बड़ी या गैररीति रोकने के लिए आधार कार्ड से वेरीफिकेशन किया जाएगा। वही अगर कोई इंसान  PM AWAS YOJANA का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो उसको उसके माता पिता का आधार कार्ड भी देना होगा क्यू की यह पता चल सके की पहले उन्होंने  PM AWAS YOJANA का लाभ लिया है की नहीं। 

यह भी पढ़े: Ayushman Card 2025 Update: एक परिवार में कितने लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड जाने संपूर्ण जानकारी 

 पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? 

 PM आवास योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले  PM आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट –@pmaymis.gov.in/ पर जाइए यहा होम पेज पर क्लिक करे अब Pmavasyojana के लिंक पर क्लिक करे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे ओर सभी जानकारी दे। जानकारी देने के बाद सभी दस्तावेज अपलोड करे ओर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करे।  

Leave a Comment