PM Kisan Yojana 2025: सरकार अब तक अपने तीन अभियान के जरिए पात्र किसानों को पीएम किसान योजना में शामिल कर चुकी है। 15 अप्रैल से एक बार फिर सरकार अपने अभियान के जरिए किसानों को पीएम किसान योजना में शामिल करने का प्लान बना रही है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 से हुई थी। इस योजना के तहत किसानों को ₹ 6000 की आर्थिक रूप से मदद प्रदान की जाती है। यह ₹ 6000 किसानों को ₹ 2000 की तीन अलग-अलग किस्तों में दिए जाते हैं। अभी तक सरकार पात्र किसानों को इस योजना मैं शामिल करने के लिए तीन अलग-अलग अभियान शुरू कर चुकी है। अब एक बार फिर 15 अप्रैल से पात्र किसानों को पीएम किसान योजना में शामिल किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही उन पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मन निधि से जोड़ेगी जो अभी तक अलग-अलग कर्ण की वजह से नहीं जुड़ पाए हैं।
चलिए अब जानते हैं कि आप पीएम किसान योजना में कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करें PM Kisan Yojana 2025 के लिए अप्लाई
अगर आपने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आप 15 अप्रैल को अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे गए स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
- इसके बाद यहां आपको फार्म कॉर्नर का ऑप्शन दिया जाएगा
- फिर यहां आपको न्यू फॉर्म रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा
- उसके बाद यहां अपना मोबाइल और आधार नंबर दर्ज करना होगा
- इसके बाद फोन में एक ओटीपी नंबर जाएगा इसे दिए गए विकल्प पर फ़िल करना होगा।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी
- अंत में आपको सभी जानकारी भरकर चेक करके सबमिट करना होगा
जाने क्यों नहीं आई पीएम किसान योजना की किस्त
पीएम किसान योजना के कई लाभार्थी ऐसे भी है जिनका रजिस्ट्रेशन तो है लेकिन अभी तक किस्त या पैसा नहीं मिलाहै। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि ई केवाईसी नहीं होना किसान की जमीन का सत्यापन ना होना इत्यादि।
यह भी पढ़े: Gujarat Police: गुजरात में आरोपी की पहचान उसके चेहरे से होगी देश की पहली उन्नत तकनीक
कब हुई पहली किस्त जारी
आज से 6 साल पहले यानी 2019 में किसानों को पहली बार पीएम किसान योजना का फायदा मिला था। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीएम किसान योजना का फायदा सबसे पहले बिहार के भागलपुर किसानों को दिया गया था। वही उसे समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9.08 करोड़ किसानों के खाते में 22000 करोड रुपए से अधिक डाले गए थे